विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रामीण विकास मंत्री का स्वागत

By Edited By:
Published: Thu, 05 Sep 2013 02:26 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2013 02:27 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बोकारो : राज्य के श्रम, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री चंद्रशेखर दुबे के बोकारो पहुंचने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। पेटरवार में चैंबर के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के आवास पर भी वे गए। कसमार प्रखंड के दांतू और बहादुरपुर के बाद जैनामोड़ में विस्थापित रैयत को-ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कामता प्रसाद सिंह, रामशकर सिंह, सुदामा सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष मिश्रा, मेहीलाल सोरेन, शिवनंदन सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।

टांड़बालीडीह में जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां मंत्री ने स्व. तौहिद अंसारी के घर जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पेट्रोल पंप पर बांके तिवारी, सिवनडीह में मंत्री ददई दुबे का स्वागत पूर्व विधायक इजराइल अंसारी के नेतृत्व में हुआ। यहां अब्दुल मन्नान, बारिक अंसारी, मोइन खान, मुबारक अंसारी, पप्पू खान, सगीर अंसारी ने स्वागत किया।

बारी को-ऑपरेटिव मोड़ पर राधेश्याम दुबे जबकि उकरीद मोड़ पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलीम शहजादा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां उन्होंने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मौके पर जिप सदस्या केशर फातिमा, राजू दुबे आदि उपस्थित थे। बिरसा चौक पर मंत्री ने भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां बिहारी लाल शुक्ला, अवधेश पासवान, जयप्रकाश प्रसाद, अमरनाथ पासवान, हेमलाल बाउरी, ओमप्रकाश, मोमिन कांफ्रेंस के इमारत हुसैन अंसारी, इमामुल हक, मन्नान अंसारी, कृष्णा तिवारी, अजान अंसारी, प्रेमचंद्र बाउरी, परमेश्वर मंडल, संतोषलाल गोस्वामी आदि मौजूद थे।

सेक्टर-2ए मोड़ पर वीके सिंह, मो. परवेज, राजेश शर्मा, अनिल कुमार राय, अशोक सिंह, अनूप सिंह, बिट्टू सिंह, अमरेंद्र कुमार छोटू, असलम खान, शहजाद हुसैन, आलम अख्तर, चास में जिला परिषद सदस्य जवाहर महथा, युवा अध्यक्ष देव शर्मा, ऋतुरानी सिंह, हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष जमील अख्तर, अब्दुल खालिक, साबरा बेगम, अशोक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, शब्बीर राज, मो. इम्तियाज, सुनीता देवी, शांति केजरीवाल, मनोज कुमार, मधु चंदा, रामेश्वर शर्मा, भारती प्रसाद गुप्ता, मो. अली अंसारी आदि मौजूद थे।

दुंदीबाद में दुकानदार समिति की ओर डॉ. एचएस खान, चंद्रेश्वर राय, शिवशंकर तिवारी, हरिनंदन यादव, ओमप्रकाश सोनकर, हरगोविंद पाल, कमल गुप्ता, नवल किशोर, हीरालाल साह, दिनेश सिंह, बीडी मिश्रा, प्रह्लाद वर्मा, कमल वर्णवाल, एवं सर्वानंद सिंह ने स्वागत किया।

अधिकारियों की ली क्लास

बोकारो : मंत्री बनने के बाद बोकारो पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, श्रम विभाग एवं पंचायती राज के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य में सरकार की ओर से हस्तक्षेप नहीं होगा लेकिन यदि अधिकारियों के खिलाफ जनता की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई भी होगी। गरीबों का काम पहले करें। अधिकारी स्वतंत्र होकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें। मौके पर उपविकास आयुक्त श्रीराम तिवारी, बेरमो एसडीओ अजय कुमार सिन्हा, एलआरडीसी संदीप कुमार, पीबीएन सिंह आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।