बोकारो में 10 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दे दी जान, सदमे में है पूरा परिवार Bokaro News
चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की आत्महत्या से पूरा समाज स्तब्ध है। बताया गया कि दो माह पहले इसी घर में बच्चे के चाचा ने भी फांसी लगा ली थी।
बोकारो, जासं। हरला थाना इलाके के जोशी कॉलोनी में रहने वाले राम बोदरा के 10 वर्षीय पुत्र अर्जुन बोदरा का शव रविवार को उसके ही घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। बच्चे के परिवार के लोग बच्चे द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। घटना का शिकार अर्जुन बोदरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआर में चौथी कक्षा का छात्र था। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था।
इतने छोटे बच्चे द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बीते दो माह पहले इस बच्चे के चाचा ने भी इसी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी थी। हरला थाना इंचार्ज जय गोङ्क्षवद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस मामले में यूडी कांड दर्ज कर पुलिस आत्महत्या की सही वजह जानने के लिए जांच में जुट गई है। घटना शनिवार देर रात की है। शव झोपड़ी में गमछे से लटक रहा था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। उधर बच्चे के मामा घनश्याम ने बताया कि उनके बहनोई श्रीराम बोदरा मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। शनिवार रात बहन बहनोई समेत अन्य परिजन खाना खाकर सो गए। उनका बेटा अर्जुन अलग कमरे मे सोया था। इसी बीच रात में अर्जुन ने गमछे के सहारे छप्पर से लटककर फांसी लगा ली।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप