ग्रामीणों ने तेंदुए को दबोचा
शाम को लोगों ने इलाके में तेंदुआ आने की आहट सुनी थी। इसके बाद उसे घेरने के लिए गांव के सभी लोग एकत्रित हुए। उन्होंने उसे गांव के बाहर ही घेर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 10:17 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 10:17 AM (IST)
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़: जिले के सरूर इलाके के ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया। इसके बाद उसे वन्य जीव विभाग के हवाले कर दिया गया। दरअसल, शाम को लोगों ने इलाके में तेंदुआ आने की आहट सुनी थी। इसके बाद उसे घेरने के लिए गांव के सभी लोग एकत्रित हुए। उन्होंने उसे गांव के बाहर ही घेर लिया। उस पर बोरियां आदि डालकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने वन्य जीव विभाग को सूचना दी। विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पिजरे में कैद कर लिया और अपने साथ ले गए। किश्तवाड़ के केशवान इलाके में वीरवार रात को तेंदुए ने करीब डेढ़ दर्जन भेड़-बकरियों को मार दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें