विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां वैष्णो देवी यात्रा जारी! बैटरी कार मार्ग अभी भी बंद, पढ़ें रास्ते और सुविधाओं की हर अपडेट

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:47 PM (IST)

माँ वैष्णो देवी की यात्रा पारंपरिक मार्ग से सुचारू रूप से जारी है, जबकि बैटरी कार मार्ग मरम्मत के कारण ...और पढ़ें

सुचारू है मां वैष्णो देवी की यात्रा।

सुचारू है मां वैष्णो देवी की यात्रा।

HighLights

  1. माँ वैष्णो देवी यात्रा पारंपरिक मार्ग से जोश के साथ जारी

  2. क्षतिग्रस्त बैटरी कार मार्ग मरम्मत के चलते श्रद्धालुओं के लिए बंद

  3. दोपहर बाद बादलों के कारण हेलीकॉप्टर सेवा हुई स्थगित

संवाद सहयोगी, कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा रविवार को बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से जारी रही। हालांकि, बीते सप्ताह भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए

महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को मरम्मत कार्य के चलते अभी श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। मार्ग की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। इसके चलते इस मार्ग पर बैटरी कार सेवा भी फिलहाल स्थगित है।

वर्तमान में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठू, पालकी सहित अन्य सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, रोपवे सेवा का भी श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं।

रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। दोपहर तक मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही, जिससे यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हेलीकॉप्टर सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान के साथ-साथ त्रिकूट पर्वत पर बादलों का जमघट लगने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा को स्थगित करना पड़ा।

यात्रा में फिलहाल आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जो आधार शिविर कटड़ा के व्यापारी वर्ग के लिए राहत की बात है। मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही कटड़ा में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ी है।

शनिवार को करीब 29 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं, रविवार को दोपहर तीन बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी रहा।

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी यात्रा के दौरान क्यों काम नहीं करती बाहरी राज्यों की प्रीपेड सिम? पढ़िए क्या है कारण