नवरात्र से पहले सुचारु हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा, हेलीकॉप्टर से बैटरी कार तक सभी सेवाएं शुरू
मौसम साफ होने से मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारु रूप से चल रही है, जिसमें श्रद्धालु उत्साह के साथ ...और पढ़ें
-1790672958829_m.webp)
मौसम साफ रहने से जोश के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालु।
HighLights
मौसम साफ होने से मां वैष्णो देवी यात्रा सुचारु रूप से जारी
हेलीकॉप्टर, बैटरी कार सहित सभी सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध
आगामी नवरात्रों में यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना
संवाद सहयोगी, कटड़ा। बरसात का मौसम समाप्त होने के साथ ही मौसम में लगातार सुधार हो रहा है। इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा भी पूरी तरह सुचारु बनी हुई है।
देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु परिवार और मित्रों के साथ आधार शिविर कटड़ा पहुंचकर पंजीकरण करवाने के बाद मां के दर्शनों के लिए भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही। दिन के समय भवन की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम में बदलाव को देखते हुए कई श्रद्धालु यात्रा के दौरान गर्म कपड़े भी साथ लेकर चल रहे हैं।
यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवा के अलावा बैटरी कार, घोड़ा-पिट्ठू और पालकी सेवा भी सामान्य रूप से जारी रही। भवन पर मां के दिव्य दर्शन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इसके चलते भैरव घाटी में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
नवरात्र में बढ़ेगी यात्रा की रफ्तार
आगामी शारदीय नवरात्र को देखते हुए मां वैष्णो देवी की यात्रा में आने वाले दिनों में और तेजी आने की संभावना है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। नवरात्र के दौरान कटड़ा से लेकर भवन तक यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर पुलिस, सीआरपीएफ, आपदा प्रबंधन दल तथा श्राइन बोर्ड के अधिकारी और जवान तैनात हैं। यात्रा की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार श्रद्धालुओं को सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। पंजीकरण के बाद श्रद्धालु आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर परिवार और मित्रों के साथ भवन की ओर रवाना हो रहे हैं।
उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
मां के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु कटड़ा लौटकर बाजारों से प्रसाद, माता की चुनरी और अन्य सामान की खरीदारी भी कर रहे हैं। इससे आधार शिविर के बाजारों में भी रौनक बनी हुई है।
मंगलवार दोपहर 2 बजे तक करीब 14 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने और पंजीकरण करवाने का सिलसिला जारी रहा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा से पास हुआ स्टेटहुड का प्रस्ताव, अब मुख्य सचिव के पाले में गेंद; क्या होगा केंद्र का फैसला?
