विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधमपुर में 53.74 करोड़ की लागत से बनेंगी 2 सड़कें, विधायक ने 3 विकास परियोजनाओं की रखी नींव

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:56 AM (IST)

रामनगर विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने कुलवंता, लाटी और बसंतगढ़ ब्लॉकों में 53.74 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने रखी परियोजनाओं की नींव।

विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने रखी परियोजनाओं की नींव।

HighLights

  1. विधायक ने 53.74 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया

  2. दो सड़कें, एक वॉलीबॉल कोर्ट और पीएचसी संपर्क मार्ग शामिल

  3. ग्रामीण संपर्क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में होगा सुधार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने शुक्रवार को कुलवंता, लाटी और बसंतगढ़ ब्लॉकों के दौरे के दौरान तीन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और एक परियोजना का उद्घाटन किया।

इन चारों परियोजनाओं की कुल लागत 53.74 करोड़ रुपये है। इनमें 53.42 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़कें और एक सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट शामिल हैं, जबकि 32 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), बसंतगढ़ के संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखी जाएगी आधारशिला

विधायक ने दौरे की शुरुआत पंचायत छतरैडी से की। जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 23.67 करोड़ रुपये की मालोटी–उंडाई सड़क की आधारशिला रखी।

इसके बाद 29.60 करोड़ रुपये की कडेरा डांडी–डीला बनी सड़क परियोजना की आधारशिला रखी गई। दोनों सड़कों की कुल लागत 53.27 करोड़ रुपये है।

मार्ग के शुरू होने से मरीजों को होगा लाभ

बसंतगढ़ में विधायक ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही 32 लाख रुपये से पीएचसी संपर्क का शुभारंभ किया।

इस मार्ग के शुरू होने से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इस अवर पर डॉ. भारद्वाज ने कहा कि रामनगर के हर क्षेत्र तक समान रूप से विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई फेज-4 सहित केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीण संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और खेल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर इस अवसर पर केवल परिहार, शिव चरण, दीक्षांत शर्मा, योगराज गुप्ता, पूजा ठाकुर, शपन ठाकुर, अशोक मल्कान, शेर सिंह, शाम ब्रह्मनू, ईश्वत और जयदेव सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 200 डंपिंग प्वाइंट खत्म किए; 4 तालाबों को भी दी नई जिंदगी, महिला अफसर ने ऐसे बदली जम्मू शहर की तस्वीर