लड़कियों के कबड्डी व खो-खो के मुकाबले करवाए
संवाद सहयोगी ऊधमपुर खेलों इंडिया के तहत चल रही लड़के व लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतिय
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर: खेलों इंडिया के तहत चल रही लड़के व लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं बुधवार सुबह स्टेडियम में पानी भर जाने के कारण नहीं हो सकी थी। वहीं वीरवार को सुभाष स्टेडियम में सुबह दस बजे के करीब चार दिवसीय खेलों इंडिया के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा करवाई गई।
जिला यूथ एंड स्पोर्टस विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी खैराती लाल शर्मा की देखरेख में लड़कियों के विभिन्न खेल मुकाबले करवाएं गए, जिसमें कबड्डी, खो- खो, वॉलीबॉल, डिस्क थ्रो, लांग जंप, व अन्य मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी ऊधमपुर का कहना था कि इस तरह की प्रतियोगिताओं को करवाने का उदेश्य यह है कि बच्चों की खेलों के प्रति रूचि बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके चलते बच्चों की सेहत तुंदरुस्त रहती है और आपसी भाईचारे का प्रतीक होने के साथ ही नशे से दूर रखने में काफी लाभदायक सिद होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों को एक मंच प्रदान होने के साथ ही वह अपने टेलेंट को भी पेश करने के साथ ही विभिन्न खेलों को सीख सकते है। इस मौके पर काफी संख्या में विभिन्न स्कूलों की छात्राएं व खेल शिक्षक मौजूद थे।