विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक सवारी की मौत और 9 घायल

Published: Wed, 06 Aug 2025 10:18 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और ...और पढ़ें

उधमपुर में बस पलटने से नौ सवारी घायल और एक की मौत (एजेंसी फोटो)
उधमपुर में बस पलटने से नौ सवारी घायल और एक की मौत (एजेंसी फोटो)

डिजिटल डेस्क, उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस हादसा हो गया। इस बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। उधमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट्ट ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 9.15 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखनी के पास हुआ। उन्होंने बताया कि मिनी बस चेनानी से उधमपुर जा रही थी, तभी चालक ने एक ट्रक से टक्कर बचाने की कोशिश की, जिसके बाद बस पलट गई।

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में दस यात्री घायल हो गए और उन्हें उधमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ संतोष देवी नामक एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।