पेड़ की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल
जागरण संवाददाता ऊधमपुर शुक्रवार शाम को लाटी इलाके में पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत हो
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर: शुक्रवार शाम को लाटी इलाके में पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की पहचान शाम लाल पुत्र कृष्ण चंद के रूप में बताई है जबकि घायल बेटे की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पिता पुत्र एक विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान एक पेड़ टूट कर नीचे गिरा जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें