Move to Jagran APP

आगामी विस चुनावों में अपने दम पर सरकार बनाएगी भाजपा : रैना

जागरण संवाददाता ऊधमपुर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतकर अपने दम प

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 09:30 AM (IST)
आगामी विस चुनावों में अपने दम पर सरकार बनाएगी भाजपा : रैना
आगामी विस चुनावों में अपने दम पर सरकार बनाएगी भाजपा : रैना

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने ऊधमपुर में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कही। वह यहां पार्टी की मासिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कई सेवानिवृत्त अधिकारियों के अलावा अन्य दलों के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालों में ऊधमपुर विस से पीडीपी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुखदेव शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षा अधिकारी जट्टू राम, सेवानिवृत्त जेडईओ फकीर चंद, जेडईओ बशीर मोहम्मद , प्रिसिपल सूरम चंद व बालियां से सरपंच मनमोहन रैना अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इनके अलावा हेड मास्टर खेमरा, पूर्व सरपंच कमलू राम , मास्टर रतन चंद , शिक्षक जतिद्र कुमार, प्रकाश, शिव प्रकाश, संजय कुमार, संदूर सिंह, रामलाल, कुलदीप सिंह , मोहम्मद यासीन, रोहित महाजन व मोहित भी शामिल हुए।

loksabha election banner

पार्टी में शामिल होने वालों ने का प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने स्वागत किया। रविन्द्र रैना ने कहा कि आज देश भर में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने कहा कि भाजपा एक अनुशासनप्रिय संगठन है।

कार्यक्रम में जिला महासचिव एडवोकेट अमित शर्मा ने मंच का संचालन किया। इस अवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता सोमराज खजूरिया, सोमनाथ ठंडा, रमेश शर्मा, अशोक मेहरा, जगदीश चंद्र, महेश शर्मा, चुनीलाल डोगरा, मिल्खी राम, गुरुदयाल, नीलम नरगोत्रा, राज ठंडा, गीता देवी, मनु शर्मा, पार्षद विकास कोंगड़ा , पंकज परोच, राकेश खजूरिया व नेहा वर्मा के अलावा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अखिल पराशर, रमणीक शर्मा, भारती शर्मा, संजय वर्मा, भारत भूषण, विशाल भारद्वाज, शाम लाल, संजय शर्मा, साहिल बक्शी, सन्नी कलसोत्रा , राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, अविनाश व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.