हड़ताल कर्मचारियों की, परेशानी लोगों को
संवाद सहयोगी, पौनी : पिछले कई दिन से पंचायत लेतर के साथ काना गांव के वार्ड नंबर पांच और छ
संवाद सहयोगी, पौनी : पिछले कई दिन से पंचायत लेतर के साथ काना गांव के वार्ड नंबर पांच और छह में पीएचई कर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों को समय पर पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है। हालांकि ग्रामीणों को वीरवार को चार दिन के बाद पानी की सप्लाई मिली। लेतर के ग्रामीणों का कहना है कि पीएचई कर्मियों की हड़ताल के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है लेकिन प्रशासन ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर पीएचई के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो स्थायी कर्मियों को सप्लाई देनी चाहिए। ग्रामीणों ने विभाग से हर दिन पानी की सप्लाई देने की मांग की है। इस संबंध में पीएचई के एईई अजय शर्मा का कहना है कि वह मैकेनिकल के जेई से बात कर समस्या दूर करवाएंगे। गौरतलब है कि पीएचई मैकेनिकल के पास पौनी क्षेत्र में 30 के करीब स्थायी कर्मी हैं। ग्रामीणों तक सप्लाई पहुंचाने के लिए 92 स्टेशन बनाए गए हैं। इतने कम स्थायी कर्मी होने के चलते ग्रामीणों को पानी की सप्लाई कैसे मिलेगी।