Move to Jagran APP

केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

जागरण संवाददाता ऊधमपुर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ऊधमपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभा

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 06:45 AM (IST)
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ऊधमपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग की 51वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज मंगलवार को हुआ। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्रह्म ऋषि बावरा विद्यापीठ ऊधमपुर के प्राचार्य अश्विनी कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मुख्य अतिथि का स्वागत केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ऊधमपुर के प्राचार्य सुमित मेहरा ने बैज व कैप भेंट कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व मनोरम स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

loksabha election banner

प्राचार्य सुमित मेहरा ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल भावना का विकास करने के साथ कौशल विकास के लिए होता है। इसमें जीत के साथ-साथ जरूरी होती है खेल भावना का अनुशासन। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में तभी सफलता प्राप्त होती है, जब सभी खिलाड़ी स्वस्थ खेल प्रतिस्पद्र्धा करें और बेहतर खेलें। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार ने खेल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है और उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने शपथ ली।

इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के संयोजक केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के खेल प्रभारी राहुल व केंद्रीय विद्यालय नंबर दो ऊधमपुर के राजीव सिंह ने बताया कि 23 से 24 अगस्त तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14 व अंडर-17 छात्रों के बास्केटबॉल, कबड्डी व वालीबाल के मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कुछ 17 टीमों के लगभग 319 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय कुमार पीजीटी हिदी व श्रीमती सीमा रानी टीजीटी संस्कृत ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.