विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब और सुरक्षित होगी शिवखोड़ी धाम की यात्रा, मार्ग पर लगेगी फेंसिंग; चप्पे-चप्पे पर रहेगी CCTV की नजर

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:26 AM (IST)

डीआइजी स्वर्ण सिंह कोतवाल ने शिवखोड़ी धाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसमें फेंसिंग, एंट्री प्वाइंट्स ...और पढ़ें

रियासी में मौजूदा शिवखोड़ी धाम (जागरण आर्काइव)

रियासी में मौजूदा शिवखोड़ी धाम (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. यात्रा मार्ग पर फेंसिंग और सुरक्षा चौकियां स्थापित होंगी।

  2. संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और निगरानी मजबूत की जाएगी।

  3. सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिवखोड़ी धाम की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए यात्रा मार्ग पर फेंसिंग की जाएगी और एंट्री प्वाइंट्स पर निर्धारित सुरक्षा चौकियां स्थापित होंगी।

सोमवार को ऊधमपुर-रियासी रेंज के डीआइजी स्वर्ण सिंह कोतवाल ने शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड को ये निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

डीआइजी ने रियासी के एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल के साथ यात्रा मार्ग की सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

श्राइन बोर्ड के पदाधिकारी शामिल रहे

कोतवाल ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ, सेना, सीआइडी, इंटेलिजेंस ब्यूरो और श्राइन बोर्ड के पदाधिकारी शामिल हुए।

बता दें कि क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने यात्रा मार्ग के कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर तैनात जवानों को सतर्कता बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने और सभी संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील इलाकों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

इसके बाद उन्होंने शिवखोड़ी धाम का भी दौरा किया और श्राइन बोर्ड के सदस्यों को मंदिर तक जाने वाले सीमा मार्ग पर उचित फेंसिंग करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने चिह्नित स्थलों पर निर्धारित सुरक्षा चौकियां स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि इन रास्तों से आने वाले स्थानीय लोगों की व्यवस्थित तलाशी हो सके। इसके साथ ही सभी संवेदनशील और कमजोर स्थानों पर सीसीटीवी ढांचे का बेहतर उपयोग, मजबूत प्रवेश नियंत्रण, सामान की प्रभावी जांच और उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।