महिलाओं ने टेलीविजन पर देखी प्रधानमंत्री कि मन की बात
संवाद सहयोगी, पौनी : कस्बे के अपर बाजार में स्थित उम्मीद संस्था में वीरवार को टेलीविजन पर प्रधान
संवाद सहयोगी, पौनी : कस्बे के अपर बाजार में स्थित उम्मीद संस्था में वीरवार को टेलीविजन पर प्रधानमंत्री की मन की बात देखने के लिए काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहुंची।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को मन की बात में स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) के साथ जुड़ी महिलाओं के साथ बात कर रहे थे। कस्बे में स्थित उम्मीद संस्था में क्षेत्र की करीब 1000 महिलाएं जुटी हुई थी। वह अपने अपने गाव में विभिन्न प्रकार के कामकाज खोल कर बेरोजगारी को दूर कर रही हैं।
उम्मीद संस्था पौनी के बीपीएम इरशाद अहमद व रिसोर्स पर्सन प्रभात सिंह ने बताया क्षेत्र में 200 के करीब स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महिलाओं को उम्मीद संस्था की तरफ से कामकाज खोलने के लिए बैंकों से कर्ज मुहैया कराया गया है। जिसमें महिलाएं अपने गाव में विभिन्न प्रकार के काम काज खोल कर रोजगार का साधन चला रही हैं। प्रधानमंत्री की मन की बात के बाद महिलाओं को काफी कुछ सीखने के लिए मिला है। देश के प्रधानमंत्री टेलीविजन पर मन की बात में महिलाओं से बात कर उनके कामकाज करने के तरीके एवं अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इस मौके पर उम्मीद संस्था पौनी से जुड़ी करीब 100 महिलाएं उपस्थित थीं।