अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने आजादी की ओर एक कदम और बढ़ाया
संवाद सहयोगी ऊधमपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रचार विभाग ऊधमपुर की ओर से जम्मू कश्मीर की
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रचार विभाग ऊधमपुर की ओर से जम्मू कश्मीर की वर्तमान परिस्थिति एवं जागरूकता नागरिक भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख प्रवक्ता थे। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एडवोकेट सन्नी महाजन द्वारा करवाया गया। इस कार्यक्रम में विभाग संघ चालक धर्मवीर गुप्ता, जिला संघ चालक राजेंद्र गुप्ता, जिला कार्यवाह विकास पाबा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लाड माउंटवेटेन अंग्रेजों के प्रतिनिधि के रूप में भारत में तैनात किए गए थे। उन्होंने भारत की सभी रियासतों को अपनी मर्जी से पाकिस्तान या भारत के साथ जाने को कहा था। सभी रियासतें सरदार पटेल ने भारत के साथ मिला दिया, परंतु जम्मू कश्मीर का जिम्मा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लिया। यहां के महाराजा असमंजस में थे। सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दूसरे सरकार्यवाह गुरु गोलवर्कर को विशेष विमान से श्रीनगर 18 अक्टूबर 1947 को भेजा तथा उन्होंने महाराजा हरि सिंह को भारत के साथ मिलने तथा विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा। 26 अक्टूबर को महाराजा ने हस्ताक्षर किए। 27 अक्टूबर को लाड माउंटवेटेन ने किए। हस्ताक्षर उन्हीं कागजों पर हुए, जिनमें सभी रियासतों ने किए थे। परंतु यहां पर नेहरू तथा शेख अब्दुल्ला के संबंधों ने इस राज्य की परिस्थितियां बदल दी तथा यहां दो निशान, दो विधान, दो संविधान चलते रहे, जिसका परिणाम गलत निकला। अब केंद्र सरकार ने कदम उठाकर भारत की आजादी की ओर एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यहां 5 अगस्त के बाद परिस्थितियां बदली हैं। अब 31 अक्टूबर को इस केंद्र शासित राज्य में नए नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी भूमिका काफी महत्वपूर्ण बनती है। हमें अफवाहों से बचना होगा। यहां पर विकास की गति तेज होगी और नए उद्योग स्थापित होंगे।