विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रियासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 ग्राम गांजा और 5300 रुपये नकद के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Sharma Edited By: Rahul Sharma
Published: Fri, 10 Apr 2026 05:05 PM (IST)

रियासी पुलिस ने कटड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक ...और पढ़ें

एसएसपी रियासी ने पुलिस टीम की सराहना की, नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

एसएसपी रियासी ने पुलिस टीम की सराहना की, नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

HighLights

  1. रियासी पुलिस ने कटड़ा में नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

  2. आरोपी से 31 ग्राम गांजा और 5,300 रुपये जब्त हुए।

  3. पुलिस नशा सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, कटड़ा। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रियासी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को गांजा सहित गिरफ्तार कर नशा सप्लाई की कोशिश को नाकाम कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त कर रही टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके कब्जे से करीब 31 ग्राम वजन के गांजा के 10 पैकेट तथा 5,300 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित रकम माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपीत की पहचान अजय कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी धीरती, ककरीयाल, कटड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कटड़ा में एफआईआर संख्या 95/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

यह कार्रवाई थाना कटड़ा के एसएचओ इंस्पेक्टर रणजीत सिंह राव के नेतृत्व में एसडीपीओ कटड़ा डॉ. भीष्म दुबे तथा एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी के पर्यवेक्षण में की गई।

एसएसपी रियासी मुकुंद तिब्रेवाला (आईपीएस) ने पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि रियासी पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।