विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कासो चला पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के रिश्तेदारों के मोबाइल खंगाले

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:22 PM (IST)

रामबन पुलिस ने खड़ी क्षेत्र में संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल और संचार पर नजर रखने के लिए कासो अभियान चलाया। इस ...और पढ़ें

सुरक्षा सत्यापन के तहत चलाया गया चेकिंग अभियान।

सुरक्षा सत्यापन के तहत चलाया गया चेकिंग अभियान।

HighLights

  1. रामबन पुलिस ने खड़ी में चलाया कासो अभियान

  2. संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल और संचार की जांच की गई

  3. जेकेएनओपी और ओजीडब्ल्यू से जुड़े आवासों की तलाशी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। पाकिस्तान से आने वाली किसी भी संदिग्ध काल या संचार को नजरअंदाज न करें, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा संबंधी सत्यापन के तहत रामबन पुलिस ने शनिवार को खड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर परिजनों को यही हिदायत दी।

अभियान के दौरान पाकिस्तान में रह रहे जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (जेकेएनओपी) और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) से जुड़े आवासों की तलाशी ली गई।

संदिग्ध कॉल्स को लेकर जम्मू पुलिस सतर्क

संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल या संचार के जरिए होने वाली गतिविधियों को लेकर रामबन पुलिस ने खड़ी क्षेत्र में सुरक्षा जांच तेज की है। पुलिस ने जेकेएनओपी और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) से जुड़े आवासों पर घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी जांचे गए।

पुलिस ने लोगों को किया जागरुक

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सुरक्षा संबंधी सत्यापन करना और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखना था। तलाशी के दौरान परिजनों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी असामान्य संपर्क की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस ने विशेष रूप से संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल और अन्य संचार माध्यमों से होने वाले संपर्कों के प्रति सावधान रहने की हिदायत दी।

कृपया शांति बनाए रखें

पुलिस ने कहा कि जिले में शांति बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी एवं जांच अभियान जारी रहेंगेपुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर; गोलीबारी जारी