जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने कई आतंकियों को घेरा
भारतीय सेना ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश ...और पढ़ें

जम्मू में आतंकि सजिश नाकाम।
HighLights
कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
भारतीय सेना ने आतंकियों के दल को रोका
केरन सेक्टर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी
नवीन नवाज, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है।
बता दें कि घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है। केरन सेक्टर में सीमा पार से चुपके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक दल को जवानों ने समय रहते भांप लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया।
सीमा पर सेना का कड़ा पहरा जारी है और पूरे इलाके को सील कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
