भाजपा ने पौधरोपण अभियान चला लगाए 200 पौधे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की श्रृंखला में वीरवार को भाजपा की तरफ से पौधरोपण किया गया।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की श्रृंखला में वीरवार को भाजपा की तरफ से पौधरोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पवन खजूरिया ने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सेवा कार्यों के तहत वीरवार को जिला कार्यालय में पौधरोपण किया गया, जिसमें भाजपा कार्यालय सहित साथ लगते अन्य इलाकों में दो सौ के करीब पौधे लगाए हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के फूलों के, सजावटी, छाया और फलदार पेड़ों के पौधे लगाए गए। उन्होंने इन पौधों की पड़े होने तक देखभाल की जाएगी, जिसके बाद यह बड़े होकर छाया, फल, फूल देने के साथ इलाके को हरा भरा बनाएंगे। खजूरिया ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से पेड़ ही सबको बचा सकती है। इसलिए सभी लोगों को जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ लगाने व उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करने का प्रण लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जगदीश चंद्र, गुरुदयाल खजूरिया, राहुल गुप्ता, मिल्खी राम अत्री, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।