Move to Jagran APP

दिव्यांगो की मदद के लिए आगे आएं लोग

संवाद सहयोगी रियासी सक्षम संगठन रियासी इकाई की ओर से स्थानीय संयोग घर के हॉल में दि

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 01:13 AM (IST)
दिव्यांगो की मदद के लिए आगे आएं लोग
दिव्यांगो की मदद के लिए आगे आएं लोग

संवाद सहयोगी, रियासी : सक्षम संगठन रियासी इकाई की ओर से स्थानीय संयोग घर के हॉल में दिव्यांग मैत्री कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राकृतिक तथा अप्राकृतिक रूप से दिव्यांग हुए लोगों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर उनकी सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम में सक्षम संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय परगाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कई लोग प्राकृतिक तौर पर दिव्यांग होते हैं तो कई अप्राकृतिक तौर पर। वह भी समाज का हिस्सा है। उन सब की सहायता करना समाज का दायित्व है। उनसे मैत्रीपूर्ण संबंध कायम रखे जाने चाहिए तथा समय-समय पर उनकी सहायता की जानी चाहिए। इससे उनकी जिदगी आसान बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान 10 दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई, जबकि कुछ लोगों ने भविष्य में उनकी सहायता के लिए तत्पर रहने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ दिव्यांग लोगों ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें जो स्नेह मिला है इससे उन्हें काफी खुशी हुई है। कार्यक्रम में संगठन के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विश्वनाथन स्वामी, रियासी नगर पालिका कमेटी के प्रधान सुदेश पुरी, संगठन के जिला प्रभारी चैन सिंह ,दिलीप सिंह, अशोक कुमार, ब्रह्मदत्त , जसवंत सिंह, रतन सिंह भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.