बन टोल प्लाजा के खिलाफ जनांदोलन छेड़ेगी पीडीपी
संवाद सहयोगी ऊधमपुर बन टोल प्लाजा पर लिया जा रहा टोल मनमानी है ज्ि
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : बन टोल प्लाजा पर लिया जा रहा टोल मनमानी है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसे रोकने के लिए पीडीपी जन आंदोलन छेडे़गी। यह बात पीडीपी के पदाधिकारियों ने सोमवार को बुलाई गई पार्टी की पत्रकार वार्ता में कही।
पदाधिकारियों ने कहा कि बन टोल प्लाजा पर हो रही मनमानी गैरकानूनी है। नेशनल हाईवे द्वारा ऊधमपुर, रियासी, जम्मू नजदीकी जिले के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जम्मू श्रीनगर हाइवे का फोर लाइन निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन फिर भी टोल लिया जा रहा है जबकि ऊधमपुर से जम्मू आने जाने वाले व्यापारियों के साथ अन्याय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि स्थानीय जम्मू, ऊधमपुर, रियासी के लोगों को इस टैक्स से मुक्त किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाहरी राज्यों में टोल पर टैक्स लिया जाता है वैसा ही साधारण टैक्स यहां पर लिया जाए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी विशेष की तरफ से नहीं बल्कि ऊधमपुरवासियों की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर मनमानी नहीं बंद की गई तो जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस विषय पर सबको आगे आना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।