Move to Jagran APP

पैंथर्स ने किया पद्मश्री शिव निर्मोही का सम्मान

पैथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया और वार्ड नंबर दो के पार्षद सुनील प्रोच पद्मश्री शिव निर्मोही को सम्मानित किया। साहित्यकार निर्मोही को गणतंत्र दिवस पर केंद्र ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 02:23 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 02:23 AM (IST)
पैंथर्स ने किया पद्मश्री शिव निर्मोही का सम्मान
पैंथर्स ने किया पद्मश्री शिव निर्मोही का सम्मान

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

loksabha election banner

पैथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया और वार्ड नंबर दो के पार्षद सुनील प्रोच ने पद्मश्री प्रो शिव निर्मोही के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। केंद्र सरकार की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उनके घर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनकोटिया ने निर्मोही को एक कर्मठ व्यक्ति बताया। उनकी अथक मेहनत के कारण ही केंद्र सरकार ने उनको तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पदमश्री से सम्मानित किया है। यह डुग्गर प्रदेश के सभी लोगों के गौरव की बात है। मनकोटिया ने कहा कि निर्मोही डुग्गर इतिहास पर अब तब 35 किताबें लिख चुके हैं। वह साहित्य की रचना में लगे हैं। प्रो. शिव निर्मोही ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि आज से लगभग बीस वर्ष पहले उनकी संस्था डोगरा क्रांति दल की ओर से से पहली बार उन्हें डोगरा संस्कृति साहित्य और इतिहास पर काम करने के लिए उन्हें सम्मानित था। मनकोटिया ने निर्मोही जी के अच्छे स्वास्थ और लंबी आयु के भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने डुग्गर इतिहास पर काम जारी करने की भी अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.