दूसरे जिले के लोगों के रियासी में प्रवेश पर तत्काल दें सूचना : डीसी
?????? ???? ?? ?????? ????? ?? ??? ???? ?? ??? ???? ??????? ?? ??? ?? ???? ?? ?? ???? ?? ??? ?????? ????? ??? ?? ???? ????? ??????? ?? ???? ??? ??? ?? ??? ???? ??? ???? ?????? ??? ????? ??????? ?? ????-???? ???? ??? ?????? ???? ?? ??????? ?? ???? ???? ?? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ??????? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ?????? ???? ?? ????? ?? ?? ????? ??? ?????? ?????? ??? ????? ??? ??? ???? ??? ???? ??? ????? ?? ????? ???? ??? ?????? ???????? ?? ????? ????? ? ???? ????
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले को कोरोना वायरस से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पहले से ही जिले के सभी प्रवेश मार्ग सील कर किसी दूसरे जिले या प्रदेश के व्यक्ति के जिले में आने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ बाहरी श्रमिकों के चोरी-छिपे जिले में प्रवेश करने की आशंका को लेकर डीसी ने आम लोगों से इसकी सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की है।
रियासी जिले के लोगों का आम दिनों में ऊधमपुर, राजौरी और जम्मू में आना-जाना लगा रहता था, लेकिन इन तीनों जिलो में कोरोना संक्रमित के मामले सामने आ चुके हैं। जिले के प्रवेश मार्ग सील करने के बावजूद ऐसी आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि कुछ बाहरी श्रमिक चोरी-छिपे जिले में प्रवेश कर सकते हैं। इसके लिए डीसी ने लोगों से कहा कि अगर इस तरह की कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि उन्हें 14 दिन या फिर 28 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जा सके।
उधर, जिले के दूरदराज गांवों में विलेज सर्विलांस कमेटियां स्थिति पर नजर रखने के अलावा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही हैं। जिले के कुछ गांवों में कुछ लोगों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। इसके लिए कमेटियों को डिटॉल साबुन, दस्ताने तथा होम सर्विलांस से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर नजर रखकर लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।