विदेश दौरे की जानकारी छिपाई तो दर्ज होगा केस, कल तक का अल्टीमेटम
जागरण संवाददाता ऊधमपुर अपने विदेश दौरों की बात को छिपाकर खुद खतरा मोल लेने के साथ अपन
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : अपने विदेश दौरों की बात को छिपाकर खुद खतरा मोल लेने के साथ अपने परिवार और समाज को खतरे में डालने वालों से अब जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पिछले कुछ दिनों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कई ऐसे लोगों को पकड़ा है, जिन्होंने अपनी विदेश दौरों की जानकारी छिपाई थी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कड़ी तोड़ने की मुहिम के लिए खतरा बन विदेश दौरों की जानकारी छिपाने वालों को प्रशासन ने दो दिन का समय दिया है। इसके बाद प्रशासन द्वारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय कर रहा है, मगर कुछ गैरजिम्मेदार लोग प्रशासन के इन प्रयासों को धक्का पहुंचा रहे हैं। इनमें विदेशों के दौरे कर लौटने वाले लोग और लेह से आए लोग शामिल हैं। कोरोना के खतरे को रोकने के लिए सरकार ने विदेश दौरा करने वाले लोगों को एहतियातन जाच और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। लेह में बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण सरकार ने लेह से लौटे सभी लोगों की भी एहतियातन जाच और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों की मदद से जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए थे, जहा पर आने वाले यात्रियों से एक फार्म भरवाया जाता था। इस सेल्फ डिस्क्लोजर फार्म में विदेश से आने वाले लोगों को खुद अपने विदेश दौरों की जानकारी देनी होती थी। मगर बड़ी संख्या में लोगों ने क्वारंटाइन से बचने के लिए अपने विदेश दौरों की जानकारी को छिपाया। स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन द्वारा जिले में अब तक 120 लोगों को आब्जर्वेशन पर रखा गया है। इसमें 90 से ज्यादा लोग विदेश दौरे कर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 40 फीसद लोगों ने खुद अपने विदेश दौरों की जानकारी दी, जबकि शेष 60 फीसद लोगों का पता प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने अपने स्तर पर लगाया। जिसके बाद इनको पकड़ कर जाच कर क्वारंटाइन पर रखा गया है। अब कुछ की क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद ये सर्विलास पर चल रहे हैं। लोगों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये की वजह से कोरोना वायरस के फैलने के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के साथ सख्ती का ऐलान किया है। डीसी ऊधमपुर डॉ. पियूर्ष ंसगला ने शनिवार को विदेश दौरों या लेह से लौटने की जानकारी प्रशासन को स्वेच्छा न देने पर मामले दर्ज करने की चेतावनी दी हैर्। ंसगला ने कहा कि विदेश और लेह लौटने की जानकारी छिपाने वाले लोग न केवल अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि यह लोग अपने परिवार, आस-पड़ोस, मोहल्ले और समाज को भी खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने एक मार्च 2020 के बाद विदेश या लेह से लौटने वालों को खुद प्रशासन को इसकी जानकारी अगले दो दिनों में देने की मोहलत दी है। दो दिन के बाद विदेश या लेह से लौटने वाले का पता प्रशासन द्वारा लगाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना को हराने के लिए सरकार, प्रशासन और इस काम में जुटे विभागों के साथ आने की अपील की। डीसी ने कहा कि जानकारी देने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। उनको केवल एहतियात के लिए कुछ दिन जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में रखकर जाच और निगरानी की जाएगी।