उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताएं सम्मानित
जागरण संवाददाता ऊधमपुर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को अखिल भारतीय विद्याथ
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले अधिकारियों की माताओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा 9 मार्च को आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सरकारी डिग्री कॉलेज ब्वॉयज ऊधमपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिपी बावा मुख्यातिथि थी। विद्यार्थी परिषद जम्मू कश्मीर प्रांत की छात्रा प्रमुख वर्षा जंडियल विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मेहमान डॉ.रिपी बावा, नगर अध्यक्ष गरिमा शर्मा, नगर सह मंत्री शिल्पा शर्मा, प्रदेश छात्रा प्रमुख वर्षा जंडियाल ने दीप जला कर की। इसके बाद मेहमानों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रिपी पाबूजी ने अभाविप द्वारा विभिन्न गतिविधियां से समाज में नई सोच लाने के साथ युवाओं में जोश भरे की दिशा में सफल प्रयास बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होने कहा जो भी इंसान बड़ा बनता है, उसमें उसकी मां का सबसे बड़ी भूमिका होती है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर अभाविप की प्रांत छात्रा प्रमुख वर्षा जंडियाल ने कहा महिलाओं की मौजूदा समय में समाज और परिवार में होने वाली भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि हम उस भारत देश में रहते हैं, जहां पर नारी को पूजा जाता है।
कार्यक्रम में शहीद कैप्टन तुषार महाजन की माता को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उच्च पद्द पर आसीन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 9 मार्च को हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर की टीम और उप विजेता रही केसी गुरुकुल की टीम को भी पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कॉलेज ईकाई के मंत्री नरेश, सह मंत्री मोहित, जिला कार्यालय मंत्री अजय, नगर एसएफजी प्रमुख अनिल कुंबले सहित अन्य मौजूद थे।