ईद पर मांगी अमन व भाईचारे की दुआ
संवाद सहयोगी ऊधमपुर जिला मुख्यालय के साथ जिले की तहसीलों पर बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मन
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : जिला मुख्यालय के साथ जिले की तहसीलों पर बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं सोमवार को ऊधमपुर में नागा होने के बावजूद बाजार में दुकानें खुली थीं जिसके चलते बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली।
ईदगाह आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह व जामा मस्जिद ऊधमपुर में नमाज के शुरू होने से पहले ही नमाजी सुबह पहुंचना शुरू हो गए थे। इमाम व मौलवी ने बकरीद के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों को सच्चाई, मानवता के रास्ते पर चलने और राज्य, वतन के हित में काम करने को कहा। ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने खुदा के सामने हाथ फैला कर अपने घर परिवार के साथ राज्य, देश में भाईचारा, खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी। नमाजियों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले लगकर इर्द की मुबाकरबाद दी। इस दौरान ईदगाह के बाहर जरूरतमंद लोगों को खैरात भी बांटी। ईद के पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की और से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
इस मौके पर एसएसपी ऊधमपुर राजीव पांडेय, पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, भाजपा जिला प्रधान राकेश गुप्ता, तनवीर शेख, कई पार्षद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृज मोहन शर्मा, राजकुमार बुच्चा, एसएचओ ऊधमपुर विजय चौधरी, के अलावा कई राजनीतिक पाíटयों के नेता व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।