कटड़ा में क्वारंटाइन वार्ड में लोगों की संख्या हुई 50
आधार शिविर कटड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित क्वारंटाइन वार्ड में लोगों की संख्या 50 हो गई है। इनमें से पहले से ही 35 श्रद्धालु हैं जो संक्रमित देशों से होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बीते सप्ताह कटड़ा पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब 15 और लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए क्वारंटाइन वार्ड में भेजा गया है।
संवाद सहयोगी, कटड़ा : आधार शिविर कटड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित क्वारंटाइन वार्ड में लोगों की संख्या 50 हो गई है। इनमें से पहले से ही 35 श्रद्धालु हैं जो संक्रमित देशों से होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बीते सप्ताह कटड़ा पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब 15 और लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए क्वारंटाइन वार्ड में भेजा गया है। यह सभी श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तथा अधिकारी हैं, जो हाल ही में कैलिफोíनया के साथ ही नेपाल आदि देशों से यात्रा कर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय पहुंचे थे।
जिला आयुक्त रियासी इंदु कंवल चिब ने बताया कि प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली कि श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में दो प्रोफेसर के साथ ही अन्य अधिकारी विदेश की यात्रा कर पहुंचे हैं तो तुरंत प्रशासन ने डॉक्टरों की सहायता से इन सभी को कटड़ा में बनाए गए क्वारंटाइन वार्ड में लाया गया। इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच से निरंतर जारी है। इनमें दो प्रोफेसर वह है जो हाल ही में कैलिफोíनया की यात्रा कर लौटे हैं। इसके साथ13 अन्य विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी हैं जो नेपाल का दौरा कर लौटे हैं।
कटड़ा से भवन तक सूना
कोरोना वायरस आधार शिविर कटड़ा में कहीं अपने पांव न पसार सके, इसको लेकर प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए नगरवासियों ने अपने अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद कर दिए हैं, जिसके कारण कटड़ा में वीरानी छा गई है। वैष्णो देवी मार्ग पर कार्य करने वाले हजारों मजदूरों के साथ ही नगर कटड़ा में कार्य करने वाले अन्य लोग अपने घरों की ओर रवाना हो गए। हालांकि जरूरी चीजों को लेकर कुछ दुकान को बंद से बाहर रखा गया है। इनमें दवा दुकान के साथ करियाना, सब्जी की दुकाने शामिल हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। कटड़ा में जल्द बनेगा थ्री स्टार सुविधाओं से लैस क्वारंटाइन वार्ड
जिला आयुक्त रियासी इंदु कंवल चिब ने बताया कि लोगों की सुविधाओं का पूरी तरह से प्रशासन ध्यान रख रहा है। प्रशासन श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही थ्री स्टार सुविधाओं से लैस इमारत को क्वारंटाइन वार्ड बनाने पर विचार कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह क्वारंटाइन वार्ड बनाया जाएगा। ताकि संपन्न लोग जो कि कहीं ना कहीं इलाज को लेकर कतराते हैं वह आगे आए। इसकी एवज में उनसे किराया आदि भी वसूला जाएगा। पर्यटन विभाग भी सक्रिय: अंबिका बाली
कटड़ा में तैनात सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका बाली ने बताया कि पर्यटन विभाग भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी तरह से सक्रिय है। विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इनमें पर्यटन विभाग के साथी मेट्रोलॉजिकल विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हैं, जो लगातार कटड़ा में होटल गेस्ट हाउस आदि का दौरा कर लोगों से अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को साफ सुथरा व सैनिटाइज करने के दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। साथ ही होटल गेस्ट और धर्मशाला आदि के मालिकों से कहा गया है कि जो भी कोई उनके आवास में रुकता है तो उससे ट्रेवल हिस्ट्री का फार्म भरवाकर पर्यटन विभाग में जमा करवाएं ताकि पूरी स्थिति का आकलन हो सके।
नगर पालिका ने चलाया फॉगिंग अभियान
नगर पालिका कटड़ा के अध्यक्ष विमल इंदु तथा उपाध्यक्ष अजय बड़ू के नेतृत्व में कटड़ा के सभी प्रमुख स्थानो पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने साफ-सफाई के साथ ही फागिंग की। इसके साथ ही वाहन चालकों को भी सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए।
जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए आगे आए विभिन्न संगठन
22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए कटड़ा में विभिन्न संगठन सक्रिय हो गए हैं। जिला भारत स्काउट एंड गाइड के उप प्रधान अजय सिंह, चीफ कमिश्नर राकेश शर्मा, ज्वाइंट चीफ कमिश्नर अरुण शर्मा, ऑर्गेनाइजिग कमिश्नर इनायत उल्ला खान ने अपने सदस्यों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि वह घर घर जाकर लोगों को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जागरूक करेंगे। वहीं सामाजिक संस्था साहस ही जिदगी के प्रधान अरुण शर्मा, महासचिव राकेश शर्मा के साथ अन्य सदस्यों ने भी निर्णय लिया कि विभिन्न टोलियां बनाकर कस्बे के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर लोगों को इस जनता कर्फ्यू को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए जागरूक करेंगे।