भूस्खलन की चपेट में आने से बच्चे की मौत
संवाद सहयोगी रियासी जिले के दूरदराज लाड़ इलाके में पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में अ
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 05:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के दूरदराज लाड़ इलाके में पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से लगभग 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान मुर्तजा अहमद पुत्र शब्बीर अहमद शेख निवासी गुलाबगढ़ के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक देर शाम को मुर्तजा अहमद के साथ उसकी मां किसी संबंधी के घर से अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते मे समीप की पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिसमें महिला तो बच गई लेकिन उसे बालक को संभालने का मौका नहीं मिला। भूस्खलन के दौरान नीचे गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मुर्तजा अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें