भूस्खलन की चपेट में आया रिहायशी मकान, दो घायल
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिला के रामसू थाना क्षेत्र में स्थित ¨हगनी में बारिश से भूस्ख
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिला के रामसू थाना क्षेत्र में स्थित ¨हगनी में बारिश से भूस्खलन की चपेट में आने एक घर के आने से दो लोग घायल हो गए। हाईवे बंद होने तथा एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते घायलों को सेना के आरआर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बनिहाल रेफर किया गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से रामसू में स्थित ¨हगनी में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से गिरे मलबे और पत्थरों ने वहां पर स्थित एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घर में मौजूद एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने मदद कर घायल हुए लोगों को बाहर निकाला मगर पंतिहाल में पत्थर गिरने की वजह से हाईवे बंद होने के साथ बनिहाल की तरफ भी रास्ता बंद था। इसके साथ ही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण डॉक्टर की वजह से इलाके में उपचार की सुविधा उपलब्ध न होने पर दोनों घायलों को नाचिलाना स्थित सेना के आरआर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको बनिहाल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मह हुसैन गुज्जर तथा उसकी बहु शमशादा बेगम के रूप में हुई है। एसएसपी रामबन अनीता शर्मा ने बताया कि हाईवे बंद होने तथा एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते घायलों को उपचार के लिए नाचिलाना में सेना के अस्पताल भेजा गया। वहां से बनिहाल रेफर किया गया, मगर शायद अधिक चोट न आने के कारण वह बनिहाल अस्पताल नहीं गए।