अगवा लड़की बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिला की बनिहाल पुलिस ने डूलीगाम इलाके से अगवा हुई लड़क
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिला की बनिहाल पुलिस ने डूलीगाम इलाके से अगवा हुई लड़की को 24 घंटे में बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लड़की के परिजनों की शिकायत पर एसएसपी रामबन अनीत शर्मा ने अगवा लड़की का पता लगा कर उसे बरामद करने के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने एसएचओ बनिहार एजाज अहमद के नेतृत्व में लड़की के शावनवास इलाके में होने की जानकारी जुटाई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मार कर लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान समीर अहमद निवासी हाली मैदान, पेहलीपुरा के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें