विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: कटड़ा-बड़गाम एक्सप्रेस ट्रेन 19 अक्टूबर से चलेगी, नोट कर लें नया नंबर

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:34 AM (IST)

रेलवे मंत्रालय ने कटड़ा-बड़गाम स्पेशल ट्रेन को 19 अक्टूबर से नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दी ...और पढ़ें

कटड़ा-बडगाम स्पेशल का बदला नंबर।

कटड़ा-बडगाम स्पेशल का बदला नंबर।

HighLights

  1. कटड़ा-बड़गाम स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर से नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

  2. ट्रेन का नया नंबर 14687/14688 होगा, किराया मेल/एक्सप्रेस श्रेणी का

  3. रेलवे ने यात्रियों को नई व्यवस्था का ध्यान रखने को कहा

संवाद सहयोगी, कटड़ा। रेलवे मंत्रालय की मंजूरी के बाद बड़गाम-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बडगाम के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को 19 अक्टूबर से नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन नंबर 04687/04688 बड़गाम- माता वैष्णो देवी कटड़ा-बडगाम स्पेशल (टीओडी) को अब ट्रेन नंबर 14687/14688 के रूप में नियमित किया है।

इस बदलाव के लागू होने के बाद संबंधित रेलवे स्टेशनों पर इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को साधारण किराये के बजाय मेल/एक्सप्रेस श्रेणी का टिकट जारी किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

माता वैष्णो देवी कटड़ा और बड़गाम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करते समय नई ट्रेन संख्या और लागू किराया व्यवस्था का ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी में नवरात्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 4 दिन में 1.67 लाख ने टेका माथा; जानें दर्शन से मौसम तक का अपडेट