वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, कटड़ा हेलीपैड में लगी आग; प्रभावित हुई हेलीकॉप्टर सेवा
कटड़ा के सेरली हेलीपैड पर भीषण आग लगने से श्राइन बोर्ड का कार्यालय और फूड आउटलेट पूरी तरह जलकर खाक ...और पढ़ें
-1789877711134_m.webp)
कटड़ा में सेरली हेलीपैड पर भीषण आग लगी।
HighLights
कटड़ा के सेरली हेलीपैड पर देर रात भीषण आग लगी
श्राइन बोर्ड कार्यालय, फूड आउटलेट जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा देरी से शुरू, जांच जारी
जागरण संवाददाता, कटरा। माता वैष्णो देवी की यात्रा के मुख्य पड़ाव कटड़ा स्थित सेरली हेलीपैड टर्मिनल पर बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में श्राइन बोर्ड का ऑफिस और खाने-पीने का आउटलेट (फूड कोर्ट) जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जबकि हेलीकॉप्टर ऑपरेटिंग कंपनी के कार्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, रविवार सुबह सुरक्षा जांच और व्यवस्था बहाल करने के चलते वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा देरी से शुरू हो सकी। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
