जम्मू-कश्मीर में रफ्तार का कहर, कुलगाम में ट्रक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर; मौके पर मौत
कुलगाम के काज़ीगुंड में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मुश्ताक अहमद की मौत ...और पढ़ें

काजीगुंड में ट्रक की टक्कर से ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल की मौत। (फाइल फोटो)
HighLights
कुलगाम के काज़ीगुंड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मुश्ताक अहमद की मौत।
तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोकर टक्कर मारी।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। श्रीनगर के कुलगाम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। काज़ीगुंड इलाके में शामपोरा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी।
हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया था।
मुश्ताक अहमद के रूप में हुई पहचान
ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की पहचान कुलपोरा निवासी अब्दुल साबिर भट के बेटे मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है।
ट्रक का नियंत्रण बिगड़ते ही हुआ हादसा
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह काज़ीगुंड में शामपोरा पुल के पास JK03Q-9011 नंबर वाले ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि तेज रफ़्तार ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई।
इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
