विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई महिला, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आई थी; GRP की मुस्तैदी से ऐसे बची जान

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:02 PM (IST)

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद GRP ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अस्पताल ...और पढ़ें

कटड़ा स्टेशन पर बेहोश हुई महिला को अस्पताल पहुंचाती टीम। (फोटो- जीआरपी)|

कटड़ा स्टेशन पर बेहोश हुई महिला को अस्पताल पहुंचाती टीम। (फोटो- जीआरपी)|

HighLights

  1. कटड़ा रेलवे स्टेशन पर महिला अचानक बेहोश हुई।

  2. जीआरपी जवानों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया।

  3. समय पर उपचार से महिला की हालत अब स्थिर।

जागरण संवाददाता, कटड़ा। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अचानक दौरा पड़ने से एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। स्टेशन पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे समय पर उपचार उपलब्ध करवाया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को कटड़ा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के समीप 45 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी स्वामीनाथ अचानक दौरा पड़ने के कारण बेहोश हो गई। महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की रहने वाली है और वर्तमान में पंजाब के लुधियाना में अपने परिवार के साथ रह रही है।

बेहोश महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

महिला के अचानक बेहोश होने की सूचना मिलते ही जीआरपी कटड़ा की टीम मौके पर पहुंची और बिना देरी किए उसे विभागीय एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटड़ा पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

लुधियाना से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आई थी महिला

बताया गया कि गायत्री देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ लुधियाना से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंची थी। इस दौरान स्टेशन पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

महिला के परिजनों ने जीआरपी कटड़ा पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और समय पर की गई सहायता की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

जीआरपी की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में उनकी सहायता के लिए भी तत्पर रहती है।







देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।