ऊधमपुर को राज्य में पिक टॉयलेट वाला पहला जिला बनाने की कवायद
अमित माही ऊधमपुर जागरण संवाददाता ऊधमपुर ऊधमपुर जिला में जल्द ही महिलाओं के लिए विश्
अमित माही, ऊधमपुर
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर जिला में जल्द ही महिलाओं के लिए विशेष शौचालय उपलब्ध होंगे। पिक टॉयलेट के नाम से जिला का पहला ऐसा शौचालय महिला कॉलेज में बनाने का काम जारी है। इतना ही जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऊधमपुर पिक टॉयलेट शुरु करने वाला राज्य का पहला जिला बने। जिसके चलते लोकसभा चुनावों से पूर्व इसे छात्राओं को समर्पित करने की योजना है।
देश के विभिन्न राज्यों में विशेष रूप से महिलाओं के लिए विशेष सुविधा से संपन्न पिक टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है। नाम के मुताबिक इनको महिलाओं के पंसदीदा गुलाबी रंग से सजाया जाएगा। जम्मू कश्मीर राज्य में विभिन्न जिलों में पिक शौचालय बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसमें से ऊधमपुर जिला में पहला पिक टॉयलेट बनाने का काम शुरु हो गया है।
342 वर्ग फीट में बनेगा पिक टॉयलेट कंप्लेक्स
सरकारी महिला कॉलेज ऊधमपुर में बन रहे पिक टॉयलेज का कंप्लेक्स 18 फीट बाई 19 फीट यानी कुल 342 वर्ग फीट का होगा। इसमें चार टॉयलेट ब्लॉक होंगे। जिसमें एक ब्लॉक दिव्यांग महिलाओं के लिए होगा। इसके साथ ही विशेष रैंप बनाया जाएगा, जिससे दिव्यांग महिलाओं को दिक्कत न हो। इसके साथ ही शौचालय आधुनिक सुविधा संपन्न होगा। इस कंप्लेक्स के निर्माण पर 4.90 लाख रुपये खर्च होगा। यह केवल इमारतकी निर्माण लागत है। सैनेटरी पैड वेंडिग मशीन और होगा इंसीनेटर
पिक टॉयलेट में सैनेटरी पैड वेंडिग मशीन भी लगेगी और यूजड सैनेटरी पैड इंसीनेटर भी होगा। वेंडिग मशीन से सेनेटरी नेपकिन प्राप्त किये जा सकेंगे। जबकि महिलाओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली सैनेटरी नैपकीन को नष्ट करने का काम इंसीनेटर करेगा। जिससे किटाणु व उनके कारण कोई संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। जम्मू कश्मीर राज्य में कई जिलों ने पिक टॉयलेट बनाने की योजना बनाई है। स्पष्ट तौर पर तो नहीं, मगर उनके हिसाब से निर्माण केवल ऊधमपुर जिला में ही शुरु हुआ है। ऊधमपुर जिला में राज्य का पहला पिक टॉयलेट बने इसके लिए काम किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों के दौरान इसे छात्राओं को समर्पित करने की योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसमें इंसीनेटर भी होगा और सेनेटरी पैड डिस्पेंसिग मशीन भी। सेनटरी नैपकिग नि:शुल्क दिया जाएंगे, या इसके लिए कुछ शुल्क होगा। यह तय करना अभी बाकी है।
डॉ. पियूष सिघला, डीसी ऊधमपुर