भूमि विवाद में चार लोग घायल
सवाद सहयोगी पौनी भावला क्षेत्र में सोमवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर
सवाद सहयोगी, पौनी : भावला क्षेत्र में सोमवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर चार लोग गभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्रायमरी हेल्थ सेंटर भावला में पहुंचाया गया, जहा से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे उप जिला अस्पताल सुंदरबनी रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक सुभाष चद्र पुत्र धर्म चद निवासी डंगा लेतर व कृष्ण लाल पुत्र प्रभदयाल निवासी कोट जगीर भावला के बीच पिछले काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। सोमवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दोनों सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सुभाष चद्र की तरफ से कृष्ण लाल के परिवार के चार सदस्यों की पिटाई की गई, जिसमें उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कृष्ण चद पुत्र प्रभुदयाल उनकी पत्नी बिमला देवी, पुत्र अजय कुमार व बहु कंचन देवी के रूप में की गई है। सभी घायलों को पीएचसी भावला में प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला अस्पताल सुंदरबनी रेफर कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में भावला चौकी प्रभारी त्रिभवन खजूरिया का कहना है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों परिवारों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है, जिसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।