चंद्रयान लांचिंग पर हर भारतीय को गर्व
संवाद सहयोगी ऊधमपुर लोक विकास दल के प्रधान वक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में बैठक का आ
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 01:28 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 01:28 AM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : लोक विकास दल के प्रधान वक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसधान केंद्र द्वारा चंद्रयान की सफल लांचिंग पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। सलाथिया ने कहा कि चंद्रयान की सफलतापूर्वक लांचिंग से से हर भारतवासी के मन में खुशी की लहर है। चंद्रयान की लांचिग भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। प्रत्येक भारतवासी को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। सलाथिया ने इसरो को भारत के मून मिशन चंद्रयान की सफल लाँचिग के लिए मुबारकबाद प्रदान की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें