निकाय चुनाव : जिले में 68 केंद्रों पर होगा मतदान
12 रिटर्निग आफिसर जिले में तैनात 41 एईआरओ भी देंगे चुनाव में ड्यूटी 18यूडीएम2-खबर के सा
12 रिटर्निग आफिसर जिले में तैनात
41 एईआरओ भी देंगे चुनाव में ड्यूटी
18यूडीएम2-खबर के साथ मतदान केंद्र के इस कैरीकेचर को लगाएं। अमित माही, ऊधमपुर
स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार ऊधमपुर जिले की एक नगर परिषद और दो नगर पालिकाओं में चुनाव के लिए कुल 68 मतदान केंद्र बनेंगे। मतदान केंद्र बनाने के लिए इमारतें भी चयनित कर ली गई हैं।
स्थानीय निकाय चुनाव के ऐलान के साथ ही जिले में दो नगर पालिकाओं चिनैनी और रामनगर के साथ ही ऊधमपुर नगर परिषद में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला चुनाव सेल ने तैयारियां शुरु कर दी है। जिला चुनाव अधिकारी र¨वद्र कुमार की देखरेख में चुनावों के लिए मतदान केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। चुनाव के लिए ऊधमपुर में 21 वार्ड में मतदान की प्रक्रिया 48 मतदान केंद्रों पर संपन्न होगी जबकि रामनगर में 13 वार्ड के लिए 13 और चिनैनी में सात वार्ड के लिए सात ही मतदान केंद्र बनेंगे जो हर वार्ड में एक होगा।
मतदान केंद्र बनाने के लिए सरकारी व निजी स्कूलों के साथ ही सरकारी दफ्तर और संस्थाओं के साथ मंदिर परिसरों को चुना गया है। मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए जिला में कुल 12 रिटर्निग ऑफिसर और 41 एईआरओ तैनात किए गए हैं। वार्ड 1 में सबसे ज्यादा, 10 में सबसे कम मतदान केंद्र
निकाय चुनाव में ऊधमपुर के 21 वार्ड में कुल 48 मतदान केंद्रों में से सबसे ज्यादा मतदान केंद्र एक नंबर वार्ड सुभाष नगर में चार बनेंगे जबकि वार्ड 10 में आते शिव नगर में केवल मात्र एक ही मतदान केंद्र है। वार्डो के मतदान केंद्रों के आंकड़े
वार्ड नंबर व नाम मतदान केंद्रों की संख्या
1. सुभाष नगर 4
2. इंदिरा नगर 2
3. ईदगाह 2
4.आदर्श कॉलोनी 2
5. बाडयां 3
6. कर्ण नगर 2
7. गैड़ां तालाब 2
8. राम कला केंद्र 2
9. आर्य समाज गली 2
10. शिव नगर 1
11. रघुनाथ पुरा 2
12. गीता भवन 2 13. लंबी गली 2
14. सैला तालाब 2
15. शक्ति नगर 2
16. चबूतरा बाजार 2
17. क्रिश्चियन कॉलोनी व ओमाड़ा 3
18. दलाह 3
19. रौंत 2
20. संगूर 3
21. कल्लर हिम्मती 3
ऊधमपुर, अमित