डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज बेहाल
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : छह दिन से जारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दूरदराज के क्षेत्रो
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : छह दिन से जारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की हालत खराब होती जा रही है। शनिवार को भी जिला अस्पताल ऊधमपुर की ओपीडी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते बंद रही। जिसके चलते अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आए लोगों को वापिस जाना पड़ा। डॉक्टरों की इस तरह से हड़ताल करके मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बारे में अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आए मरीजों के परिजनों का कहना था कि जिस तरह से डॉक्टरों ने हड़ताल कर रखी है उससे जिला के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब लोगों को डॉक्टरों की हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर एक मरीज के पास इतने पैसे नहीं होते की वह प्राइवेट डाक्टरों के पास जाकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सके।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर को लोग भगवान का दूसरा रूप मानते है। लेकिन जिस तरह से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। उससे लोगों को डाक्टरों के प्रति काफी रोष व्याप्त हो रहा है। उन्होंने राज्य के राज्यपाल सतपाल मलिक से मांग की है कि वह डॉक्टरों के मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द हड़ताल को खुलवाए। जिससे मरीजों व उनके परिजनों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।