मनोरोग को न करें नंजरअंदाज : डॉ सलोच
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : नृ¨सह देव इंस्टीट्यू़ट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऊधमपुर में विश्व मान
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : नृ¨सह देव इंस्टीट्यू़ट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऊधमपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया गया। कार्यक्रम में मनोरोग चिकित्सक एवं पंचैरी के बीएमओ डॉ. अनिल सलोच मुख्य अतिथि रहे। डॉ. सलोच ने कहा कि मनोरोग को नंजरअंदाज न करें और शरीर की भांति इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने उपस्थित लोगों को मनोरोग के प्रकार और उसके होने के कारणों के बारे में जानकारी देते हुए मनोरोग से बचने के लिए तनावमुक्त जीवन जीने के तरीके भी बताए।
डॉ. सलोच ने बताया कि अधिकतर बीमारियां हाथों के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करती हैं। गंदे हाथ मुंह को लगाने या उससे कुछ भी खाने से रोगों के किटाणु शरीर में पहुंच कर व्यक्ति को बीमार कर देते हैं। केवल हाथ धोने से रोगी होने की संभावना को बेहद कम किया जा सकता है। इसलिए सभी को दिन में जब भी मौका मिले हाथ धोते रहना चाहिए। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ¨प्रसिपल डॉ. श्याम प्रसाद गुप्ता ने सभी धन्यवाद किया और मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर सीनियर फेकेल्टी मेंबर डॉ. जगदीश लाल सहित अन्य मौजूद थे।