वेतन विसंगतियां की जाएं दूर
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी वन विभाग के रेंज में नियुक्त कर्मचारियों ने रेंज काय
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी वन विभाग के रेंज में नियुक्त कर्मचारियों ने रेंज कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने सरकार से हक मांगा और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना तो वह सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि सरकार पिछले कई वर्षो से उनसे सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने मांग की कि वेतन विसंगतियां को दूर करने के साथ-साथ रिस्क अलाउंस दिया जाए और सभी कर्मचारियों को स्थायी करने के साथ-साथ उनका करीब दो वर्ष का बकाया वेतन भी तत्काल जारी किया जाए। कर्मचारी मजबूर होकर हड़ताल पर उतरे हैं। यदि राज्य प्रशासन ने उनकी मांगों को न माना तो वे सड़कों पर उतरेंगे।