महिला की मौत से हड़कंप, पूरे क्षेत्र को किया सैनिटाइज
जागरण संवाददाता ऊधमपुर ऊधमपुर में चार और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से एक मि
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर में चार और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है और प्रशासन ने उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेश करना शुरू कर दिया है।
डीसी पियूष सिंगला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला को कटड़ा के नारायणा अस्पताल में बुधवार सुबह ले जाया गया। वहा से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जहा उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। रियासी जिला प्रशासन के अनुसार नारायणा अस्पताल के इमरजेंसी को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने सर्वे के दौरान रामनगर और ऊधमपुर में निजामुद्दीन से आए तीन लोगों का पता लगाया है। इनमें रामनगर में दो और ऊधमपुर में एक का पता चला है। इन तीनों ने प्रशासन से निजामुद्दीन दौरे की बात छिपाई थी। पुलिस ने रामनगर के दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, ऊधमपुर में अभी कार्रवाई जारी थी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने विदेश, लेह और निजामुद्दीन दौरे कर आने वालों को अपने दौरों की जानकारी हेल्पलाइन पर देने की हिदायत दी है। ऐसे और कई लोगों के छिपे होने का अंदेशा है, जिसको लेकर सर्वे का काम तेज कर दिया गया है। ऊधमपुर जिले में कोरोना संक्त्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विदेश, लेह और निजामुद्दीन से आए लोगों को अपने दौरों की जानकारी खुद प्रशासन से साझा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारिया प्रशासन को दी, मगर इसके बावजूद कई लोग अभी भी अपने दौरों की जानकारी न देकर अपर्नी ंजदगी के साथ अपने परिवार, रिश्तेदार और अन्य लोगों र्की ंजदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रशासन के निर्देशों पर जिले में घोषित रेड जोन और बफर जोन में ग्राउंड सर्विलास का काम किया जा रहा है। यहा पर स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों के घर जाकर पूछताछ कर स्क्त्रर्ींनग कर रही हैं। इसी के तहत टीमों ने सर्वे के दौरान निजामुद्दीन दौरा करने वाले तीन लोगों का पता लगाया है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को प्रशासनिक क्वारंटाइन में भेज दिया है। इसके साथ ही तीनों के सैंपल लेकर कोरोना जाच के लिए भेज दिए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने के चलते रामनगर के दोनों लोगों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ऊधमपुर में अभी कार्रवाई जारी थी। आज भी रहेगी चार घटे की ढील : लॉकडाउन में शुक्रवार से मिल रही ढील का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहेगा। पहले की तरह दूध, दवा की दुकानें चार घटे के लिए खुलेंगी। दोपहर 12 बजे के बाद केवल आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों के लोगों व आपात कारणों से जाने वालों को अनुमति होगी।