Move to Jagran APP

भाजपा के चिनैनी मंडल प्रधान ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता ऊधमपुर चिनैनी भाजपा मंडल के मंडल प्रधान ने वीरवार को अपने पद से इस्तीफा

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:31 AM (IST)
भाजपा के चिनैनी मंडल प्रधान ने दिया इस्तीफा
भाजपा के चिनैनी मंडल प्रधान ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : चिनैनी भाजपा मंडल के मंडल प्रधान ने वीरवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे अपने त्यागपत्र में दिपक चंद्र गुप्ता ने लिखा है। इस्तीफा देने के कारण त्यागपत्र में स्पष्ट न करते हुए उन्होंने लिखा है कि निजी कारणों से वह चिनैनी भाजपा मंडल के अध्यक्ष का पद संभालने में असमर्थ हैं। जिसके चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस बारे में दीपक चंद्र गुप्ता से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि कुछ पारिवारिक परेशानियों की वजह से वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपना त्यागपत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेज दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.