चेस प्रतियोगिता में खिलाड़यिों ने चालें चल दी मात
जागरण संवाददाता ऊधमपुर सरकारी हाई स्कूल डुडु किरची और हायर सेकेंडरी स्कूल मे
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :
सरकारी हाई स्कूल डुडु किरची और हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय अंतर पंचायत कैरम और चेस प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया।
जिला युवा मामले एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सरपंच और पंच मौजूद थे, जबकि सेवानिवृत्त मास्टर खेल राज खजूरिया विशेष मेहमान थे। उनके साथ हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतगढ़ के वाइस प्रिसिपल बलदेव राज, जीएमएस बसंतगढ़ के हेडमास्टर अनिल गुप्ता भी थे।
प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग में 396 लड़कों व 274 लड़कियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 208 लड़कों और 143 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
बसंतगढ़ ब्लॉक में हुई चेस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में रसली ठकराई पंचायत ने बलोता उपलरा पंचायत को पराजित किया। जबकि लड़कियों के वर्ग में बलोता उपरला ने खनेड पंचायत को मात दी। इस ब्लॉक की कैरम प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में रसली गदेरन पंचायत ने बसंतगढ़ पंचायत को पराजित किया। जबकि लड़कियों में चकाल पंचायत ने खनेड पंचायत को हराया।
डुडु ब्लॉक में हुई चेस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में लाटी-ए पंचायत ने पंचौंड-2 पंचायत को हराया और लड़कियों में जखेड़ पंचायत ने चप्पड़-ए पंचायत को मात दी। कैरम प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में डुडु पंचायत ने लाटी पंचायत को हराया, जबकि लड़कियों के वर्ग में पंचौंड-1 पंचायत ने लाटी-ए की टीम को पराजित किया।
प्रतियोगिता में पुरुषोत्तम कुमार, सुदेश कुमार, करुण मगोत्रा, राकेश कुमार, आबिद हुसैन, पंकज गुप्ता, संजीव खजूरिया व अन्य ने रेफरी की भूमिका निभाई।