विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामबन के बटोत में कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, जांच शुरू

By Amit Mahi Edited By: Hema Devi
Published: Wed, 23 Sep 2026 10:22 AM (IST)

रामबन जिले के बटोत तहसील के साना क्षेत्र में मंगलवार रात एक कार में दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में ...और पढ़ें

जियारत मोड़ पर दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध मौत से सनसनी।

जियारत मोड़ पर दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध मौत से सनसनी।


HighLights

  1. बटोत में कार में दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध मौत

  2. हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब मृत

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। रामबन जिले के बटोत तहसील के साना क्षेत्र में जियारत मोड़ के पास मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

दोनों पुलिसकर्मी एक कार के अंदर अचेत अवस्था में मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आ गए। देर रात एसएसपी रामबन और डीसी रामबन मौके पर पहुंचे तथा घटना और जांच की स्थिति की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बटोत के सना इलाके में जियारत मोड़ के पास खड़ी फिएट लिनिया कार नंबर जेके19-5299 के अंदर दो पुलिसकर्मी अचेत अवस्था में मिले।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को को तत्काल कार से निकाल कर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। जहां पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान पहचान रामबन जिला पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल फरीद अहमद (बेल्ट नंबर 408/आरबीएन), निवासी तिठारसू, रामबन तथा सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब ( बेल्ट नंबर 309/आरबीएन) निवासी जटगली रामबन के रूप में हुई है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में रखवाया गया है। वहीं पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी कार और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक सैंपल और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

घटना के बाद एसएसपी और डीसी ने रात को ही मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दोनों मौतों को लेकर जांच शुरू कर दी है। रामबन जिला अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कियाजाएगा। उसकी रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू में चलती थार से लटके 2 युवक, वायरल हुआ वीडियो तो ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल