मशाल जुलूस निकालकर नशे के खिलाफ किया जागरूक
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत ¨सह मनकोटिया की
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :
पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत ¨सह मनकोटिया की ओर से चलाया जा रहे जागरूकता अभियान में बुधवार को नगेलियां गांव में जागकर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें स्थानीय मुद्दों के साथ नशे की समस्या का मुद्दा उठा कर लोगों को मशान जुलूस के प्रति जागरूक किया गया।
मनकोटिया ने कहा कि पिछले दिनों ऊधमपुर शहर में प्रमुख मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके बाद एक फरवरी को लोगों के सहयोग से रैली निकाली गई थी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब गढ़ी रैंबल चोपड़ा शॉप में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि गढ़ी, रैंबल, चोपड़ा शॉप के कई नौजवान चिट्टा नाम के नशे की लत का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चोपड़ा शॉप, गढ़ी व रैंबल की जनता के साथ धोखा हुआ है। साल 2014 में मंजूर हुई सात करोड़ की योजना का पैसा कहां गया यह किसी को आज दिन तक पता नहीं चल पाया है। लोग पानी के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ता है। प्रशासन भी आंखें मूंद कर बैठा है। यह स्कीम चोपड़ा शॉप, गढ़ी, रैंबल व इसके साथ लगते गांव बशोरा, नगेलियां, पलतयाड, रैनी, चढानी, डगार, नई बस्ती, पैड़ियां आदि के लिए मंजूर हुई थी।
मनकोटिया ने कहा जब वह विधायक थे तो बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए उधमपुर शहर व गढ़ी, रैंबल के लिए 25 करोड़ रुपए की योजना मंजूर करवाई थी। मगर पिछले 4 वर्षों में उस पर कुछ काम नहीं हुआ है। गढ़ी, रैंबल व चोपड़ा शाप के इलाकों में बिजली की व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। रैंबल को मॉडल विलेज का दर्जा मिला था। जिसके तहत गढ़ी रैंबल, चोपड़ा शाप, रैनी, पलतयाड, नई बस्ती, कामती, विक्रम कॉलोनी इलाकों में कई सुविधाएं उपलब्ध होनी थी। भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार में इस मॉडल विलेज का काम पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने किसानों की जमीनों के मुआवजे की मांग को दोहराते हुए कहा रैंबल और जिब में सेना के अधीन आई किसानों की जमीनों का मुआवजा न मिलने से जनता में रोष है। इन सभी मुद्दों को लेकर रैंबल से शुरु हुआ जागरूकता अभियान के तहत 16 फरवरी को रैंबल से चोपड़ा शाप तक एक मशाल जुलूस शाम साढ़े चार बजे निकाला जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर सरपंच शमशेर ¨सह, पंच आशा देवी, राजेंद्र बाली, कैप्टन रछपाल ¨सह, साहिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।