Move to Jagran APP

1500 अमरनाथ यात्रियों को रामबन में रोका

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : घाटी में आतंकियों के मारे जाने के चलते पहलगाम मार्ग से यात्रा क

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 02:37 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 02:37 AM (IST)
1500 अमरनाथ यात्रियों को रामबन में रोका
1500 अमरनाथ यात्रियों को रामबन में रोका

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : घाटी में आतंकियों के मारे जाने के चलते पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले 1500 अमरनाथ यात्रियों को रामबन से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। वीरवार को स्थिति सामान्य रहने और हरी झंडी मिलने पर रोके गए अमरनाथ यात्रियों को आगे रवाना किया जाएगा।

loksabha election banner

अमरनाथ यात्रियों का बुधवार को रवाना हुआ जत्था ऊधमपुर जिले की सीमा से सुरक्षित गुजर गया। इसके बाद रामबन जिला में पहुंचने के बाद पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के जत्थे को सुरक्षा कारणों से रोक लिया गया। इन सभी यात्रियों को रामबन में विभिन्न लंगरों व अन्य चयनित स्थानों पर सुरक्षित ठहराया गया है। इस इस बारे में एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि घाटी में सेना द्वारा मार गिराए गए आतंकियों के मद्देजनर सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रियों को रामबन से आगे न जाने देने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते पहलगाम मार्ग से जाने वाले पंजीकृत जत्थे के 729 श्रद्धालुओं के 20 वाहनों सहित तकरीबन 1500 अमरनाथ श्रद्धालुओं को रामबन में रोका गया है। अमरनाथ यात्रियों के कुल मिलाकर 50 वाहन रोके गए हैं। वीरवार को स्थिति सामान्य रहने और यात्रियों को आगे भेजने के निर्देश मिलने पर श्रद्धालुओं को रामबन से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। सभी अमरनाथ श्रद्धालुओं को विभिन्न लंगरों व अन्य स्थानों पर सुरक्षित ठहराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.