विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के रामबन में लगी भीषण आग, चार घर जलकर राख; मौके पर पहुंचे डीसी और एसएसपी

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

रामबन जिले के ठाठा गनोत गांव में रविवार तड़के भीषण आग लगने से चार रिहायशी मकान जलकर राख हो गए, जिससे चार परिवार प्रभावित हुए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

HighLights

  1. रामबन के ठाठा गनोत में चार मकान आग से जले।

  2. रविवार तड़के हुई घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

  3. अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद।

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। रामबन जिले की तहसील ठाठा गनोत के भट्टी इलाके में रविवार तड़के भीषण आग लगने से चार रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। आग से किसी प्रकार के जानी नुकसान नहीं हमें की बात कही जा रहे है, मगर प्रभावित चार परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ठाठा गनोत गांव के भट्टी इलाके में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के चार रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, एसडीआरएफ रामबन और सिविल क्यूआरटी की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंचे डीसी

आग से प्रभावित मकान मालिकों की पहचान बशीर अहमद पुत्र इलम दीन, फिरदौस अहमद पुत्र बशीर अहमद, मोहम्मद इसराइल पुत्र इलम दीन और इम्तियाज अहमद पुत्र बशीर अहमद के रूप में हुई है। सभी थाथा गनोत गांव के निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्या सिन्हा भी पुलिस व आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।