कोरोना के चलते घरों में ही मनाई बकरीद
जागरण संवाददाता ऊधमपुर शहर और आसपास की तहसीलों में लॉकडाउन के बीच धार्मिक पर
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : शहर और आसपास की तहसीलों में लॉकडाउन के बीच धार्मिक परंपराओं के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। हालांकि ईदगाहों और मस्जिदों में सार्वजनिक तौर पर नमाज नहीं पढ़ी गई। लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी और परिवार वालों को मुबारकबाद दी।
मुस्लिम समुदाय के घरों में सुबह से ही उत्सव सा माहौल था। लोग नहा कर नए कपड़े पहन कर तैयार हो गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज पढ़ी। नमाज के बाद सभी ने खुदा के आगे अपने परिवार, देश और दुनिया में अमन व भाईचारे के साथ खुशहाली के लिए हाथ फैलाए। नमाज पढ़ने के बाद परिवार के लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। लॉकडाउन की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मैसेज भेजकर या फोन कॉल और वीडियो कॉल कर बकरीद की मुबारकबाद दी।