Move to Jagran APP

ऊधमपुर में 23 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता ऊधमपुर कई दिनों के बाद ऊधमपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मरीज आए

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 01:25 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:14 AM (IST)
ऊधमपुर में 23 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
ऊधमपुर में 23 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : कई दिनों के बाद ऊधमपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मरीज आए हैं। शुक्रवार को ऊधमपुर में 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें से 13 सुरक्षाबलों के जवान हैं और 8 लोग ऊधमपुर के भारत नगर और मजालता इलाके में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के हाई रिस्क कांटेक्ट हैं।

loksabha election banner

भारत नगर में एक साथ कई मामले पॉजिटिव आने के साथ ही जिला प्रशासन ने भारत नगर को रेड जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पॉजिटिव आए लोगों के हाई रिस्क कांटेक्टों का पता लगा के लिए सर्वे और ट्रेसिग शुरू कर दी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास आई जांच रिपोर्टो में से 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव आने वाले लोगों में 13 विभिन्न सुरक्षाबलों से संबंधित हैं। इनमें से 9 सीआरपीएफ जवान हैं, तीन पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान है। ये सभी क्वारंटाइन में थे। वहीं, अन्य लोगों में भारत नगर इलाके में कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाई गई गर्भवती व बाद में पॉजिटिव पाए गए उसके ससुर के हाई रिस्क कांटेक्ट में 4 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मजालता इलाके मे भी पॉजिटिव पाए गए मरीज के हाई रिस्क कांटेक्टों में से भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट के पॉजिटिव और गर्भवती महिला के हाई रिस्क कांटेक्ट का पता लगाने के लिए सर्वे और ट्रेसिग शुरू कर दी है। इनके हाई रिस्क कांटेक्टों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक जारी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.